article main image
साप्ताहिक राशिफल: जानिए आज से 30 मई 2020 तक कैसा रहेगा आपका भविष्यBy Live-Hindustan

जानें माने एस्ट्रोलॉजर पं. राघवेन्द्र शर्मा के अनुसार आपका यह सप्ताह ( 24 मई से 30 मई 2020) कैसा रहेगा। क्या चमकेगी किस्मत या रहना होगा सावधान। आगे पढ़िए अपनी राशि का भविष्यफल-

साप्ताहिक भविष्यफल-
मेष राशि-21 मार्च - 19 अप्रैल-आत्मसंयत रहें। मन अशांत रहेगा। क्रोध की अधिकता हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। 25 मई के बाद कारोबार की स्थिति में सुधार प्रारम्भ हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी।

वृषभ राशि-20 अप्रैल – 20 मई-
‘क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा' की मनोस्थिति रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, परंतु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। 25 मई से कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मिथुन राशि-21 मई – 20 जून-
सप्ताह के प्रारम्भ में मन अशांत रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। 26 मई के बाद से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रहन-सहन की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति यथावत रहेगी। वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान रहेंगे।

कर्क राशि-21 जून – 22 जुलाई-
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ‘क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा' के भाव मन में हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से असहयोग *रहेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 25 मई से कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।

सिंह राशि-23 जुलाई – 22 अगस्त-
मानसिक तनाव रहेगा, परंतु आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। 25 मई के बाद किसी पैतृक कारोबार का पुनर्संचालन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, परंतु रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। संतान को कष्ट होगा।

कन्या राशि-23 अगस्त – 21 सितंबर-
आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परंतु क्रोध के अतिरेक से बचें। 25 मई के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी, परंतु खर्च भी बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि-22 सितंबर – 23 अक्टूबर-
आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। 25 मई से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी व्यापारी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। यात्राएं बढ़ सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता से धन प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि-24 अक्टूबर - 21 नवंबर-
आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना *करना पड़ सकता है। भवन-सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। 25 मई से आय में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं।

धनु राशि-22 नवंबर - 21 दिसंबर-
धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। *25 मई के उपरांत कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों से संबंधों में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन-सुख में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर राशि-22 दिसंबर - 19 जनवरी-
‘क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा' की मनोस्थिति रहेगी। संयत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सान्निध्य मिलेगा। 25 मई के उपरांत बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि-20 जनवरी – 18 फरवरी-
मानसिक तनाव रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है, फिर भी परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी मित्र का सहयोग *मिल सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं।

मीन राशि-19 फरवरी – 20 मार्च-
आत्मविश्वास में कमी होगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। 25 मई से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।